छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों की भर्ती हेतु सत्यापन 1 फरवरी को
प्रथम एवं द्वितीय चरण में अनुपस्थित अभ्यर्थी भी करा सकते हैं दस्तावेज सत्यापन
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को 01 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका पद हेतु दिनांक 15 सितंबर 2023 को प्रथम चरण तथा 6 अक्टूबर 2023 को द्वितीय चरण के दस्तावेज सत्यापन में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके हों तो, वे 01 फरवरी 2024 को प्रातः 9 : 30 बजे उक्त स्थल पर उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें