पूर्व विधायक का बड़ा बयान...ED और IT को टूल के रूप में उपयोग ... - CG Sandesh

पूर्व विधायक का बड़ा बयान...ED और IT को टूल के रूप में उपयोग कर रही बीजेपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (आईटी) की बड़ी छापेमारी कार्रवाई पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी और आईटी को टूल के रूप में उपयोग कर रही है. नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को भी परेशान किया जा रहा है. चुनाव से पहले ही बीजेपी को क्यों याद आती है समझ से परे है. इसके साथ ही विकास उपाध्याय ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है.


पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने धान खरीदी को तारीख बढ़ाए जाने पर कहा कि बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है. बीजेपी ने लुभाने वादे किए और धरातल पर उन्हें साबित कर नहीं दिखा पाई. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की थी. किसानों की डिमांड थी की एक महीने धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए. समर्थन मूल्य आज कहां है जिसकी बात बीजेपी ने की थी. किसान आज परेशान है और खुद को छला महसूस कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश पर कहा उपाध्याय ने कहा कि ओडिशा बॉर्डर से यात्रा की शुरुआत होगी. रूट की रेकी करने और प्रोग्राम कैसे होगा? कांग्रेस साथियों के साथ बैठकर कार्यक्रम सफल कैसे बनाया जाए इसकी रूप रेखा तैयार होगी.

आईटी की रेड पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी टूल के रूप में ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि ये साडी केंद्रीय एजेंसियां उनके संगठन में भी अनधिकृत तरीके से शामिल हो गया. क्योंकि जिस प्रकार से दिल्ली, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जिन प्रदेशों में बीजेपी की विचारधारा की सरकार नहीं है. वहां इस प्रकार की कार्रवाई किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हर राजनीतिक दाल के व्यक्ति का अपना व्यक्तिगत संबंध भी होता है. व्यापारी, उद्योगपति और सोशल सर्विस करने वालों से भी होता है. लेकिन जिस प्रकार से अब नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को परेशान किया जा रहा है.वो इसलिए क्योंकि लोकसभा का चुनाव नजदीक है. तमाम चीजों की याद चुनाव के पहले बीजेपी को क्यों आती है ये समझ से परे है. देश की जनता जानती है और समय आने पर इसका जवाब देगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें