राजधानी के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट.. डॉक्टर पति पत्नी समेत 3 लोग झुलसे , आग की चपेट में दो मंजिला बिल्डिंग..
रायपुर । राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। बुधवार तड़के की इस घटना में घर पर 7 लोग मौजूद थे, जिनमें से 3 लोग झुलस गए।
वहीं तेजी से आग ने दो मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। जिससे खिड़की, दरवाजे और कई सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जाता है डॉ. फैजान का दो मंजिला मकान है। वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ओला स्कूटर को चार्जिंग में लगाकर परिवार के लोग सोने चले गए। घर के आंगन में 3 और दोपहिया गाड़ियां खड़ी थी। तभी अचानक सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे आग पूरी गाड़ी में फैल गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें