थोड़ी देर में राजपाल से मिलने राज भवन जा रहे MLA...कल्पना सो... - CG Sandesh

थोड़ी देर में राजपाल से मिलने राज भवन जा रहे MLA...कल्पना सोरेन बनेगी झारखंड की नई CM

RANCHI : अभी-अभी इस वक्त की एक बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में कभी भी ED द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है. पिछले 5-6 घंटे से उनसे मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ हो रही है.

 सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव के साथ-साथ डीजीपी को भी बुलाया गया है.इसी बीच सत्ता परिवर्तन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. इस बाबत सभी विधायकों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था. राजभवन द्वारा विधायकों को मिलने का समय दे दिया गया है. थोड़ी देर में सभी विधायक राजभवन जाएंगे और कल्पना सोरेन को अपना नेता चुन लेंगे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें