Chhattisgarh News : रामलला के दर्शन कराने जाने वाली पहली आस्... - CG Sandesh

Chhattisgarh News : रामलला के दर्शन कराने जाने वाली पहली आस्था ट्रेन रद्द….

रायपुर। आस्था एक्सप्रेस बुधवार को रवाना होने से पहले ऐन वक्त पर रद्द कर दी गई। यह ट्रेन गोंदिया से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली थी, उसे आगामी आदेश तक रद रखा गया है। यह ट्रेन क्यों रद्द की गई इसका कारण अभी रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।



वहीं, चार फरवरी को दुर्ग से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन छूटेगी। यह ट्रेन IRCTC की ओर से चलाई जा रही है, जिसमें भारतीय जनता पाटी, आरएसएस व अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य यात्रा करेंगे। बिलासपुर रेलवे जोन से छह आस्था स्पेशल ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाने का फैसला रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों लिया था।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन 4 फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें