बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार
रायपुर। राजधानी के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार हो गए है। बताया जा रहा है ये सभी अपराधी बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, माना बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार-मंगलवार दरमियानी लगभग रात 1 बजे हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले में बंद आधा दर्जन बाल अपराधी खिड़की तोड़कर भाग निकले. इंचार्ज ने दो दिनों तक फरार बाल अपराधियों की छानबीन की लेकिन नहीं मिले। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये सभी हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले के बाल अपराधी शामिल हैं
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें