अपहरण कर कपड़े उतारकर पीटा, 50 हजार नहीं देने पर गला काटने की... - CG Sandesh

अपहरण कर कपड़े उतारकर पीटा, 50 हजार नहीं देने पर गला काटने की धमकी...

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश उसके कपड़े उतारकर मारपीट करता नजर आ रहा है। बदमाश युवक को धमकाते हुए बोल रहा है कि 50 हजार चाहिए, वरना तेरा गला काट दूंगा। पीड़ित युवक बिना कपड़ों के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है।

फिलहाल वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक की पहचान सामने नहीं आई है। वीडियो में दिख रहा कि वो किस कदर डरा हुआ है। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं और वह एक अंधेरे कमरे में बिस्तर पर बैठा दिख रहा है। सामने खड़ा बदमाश उसे लगातार धमका रहा है।

वीडियो में बदमाश, युवक से कह रहा है कि मुझे 50 हजार रुपए चाहिए, वरना गला काट दूंगा। इसके बाद फोन पर पैसे मंगाने को कहता है। साथ ही उसे धमकाते हुए कहता है कि अगर उसने किसी को इस जगह की लोकेशन बताई तो वह उसे मार डालेगा। फिर बदमाश उसे किसी भी तरह की होशियारी न करने की चेतावनी देता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें