CG CRIME : गौवंश की तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG CRIME : गौवंश की तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी । गौवंश तस्करी करते चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया है कब्जे से 14 नग मवेशी जप्त की गई है पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के पास 4 व्यक्तियों द्वारा गाय, बछिया को बांधकर मारते पीटते हुये बगैर चारा पानी के पैदल कत्लखाना के लिये अमलीडीह से गांव की ओर ले जा रहे है।


तस्करों से नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम गंगा राम यादव, नंदकुमार ध्रुव अजय कुमार ध्रुव राधेश्याम यादव बताया जो कि गरियाबंद और मगरलोड क्षेत्र के रहने वाले है पश्चात पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों पर धारा 4,8,10 छ0ग0 कृषक पशु परिक्षण अधि0 2004 एवं पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 कायम कर मामले को विवेचना में लिया विवेचना के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीदी बिक्री लाने ले जाने के संबध में कोई कागजात पेश नहीं कर पाए जिनसे कुल 14 नग मवेशियों को जप्त कर आरोपियों पर कार्यवाही की गई है कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड राजेश जगत, धनीराम नेताम,दीपक गौतम, जैत राम जोगी, नवीन टंडन धर्मेंद्र सोरी, संदीप शर्मा का योगदान रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें