खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्... - CG Sandesh

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ..बोले- खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है..

रायपुर। जय जोहार क्लब खरोरा द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने शुभारम्भ किया।

\मंत्री वर्मा ने संभाग से आये सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन मे हमें कभी घबराना नही है। खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों का पता चलता है। जिस तरह खेल में जीत-हार होती है वैसे ही जिन्दगी में सफलता और असफलता भी होती है। खेल से प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। जीवन एक खेल की तरह है इसे खेलना जरूरी है।


इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ खेल मैदानों को सर्व सुविधायुक्त और ओपन जिम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि राज्यस्तरीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य है। खेल का यह आयोजन सिद्ध करता है कि क्षेत्र के युवा सही दिशा में है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर तिल्दा जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे,तिल्दा जनपद सभापति शिवशंकर वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी,जनपद सदस्य सुरेंद्र वर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें