बसना : शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया
बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने उपस्थित समस्त माताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित समस्त माताओं ने सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर समस्त माताओं को कतार से खड़े कराकर कक्षा पहली और दूसरी के बच्चो को वर्ण कार्ड, फल कार्ड, सब्जी कार्ड देकर बच्चों को कार्ड से संबंधित प्रश्न पूछा गया। सही उत्तर देने पर तालियां बजती थीं। जो बच्चे सही उत्तर नहीं दे पाते थे वो अपने मां के पास जाकर उत्तर के लिए मदद मांगते थे।
इस प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम माह जनवरी का सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सुनीता प्रधान, निलांद्री प्रधान, जयंती प्रधान, करिश्मा बेगम, राधिका भाई, सलमा बेगम, फरीदा बानो, संतोषिनी साव, विमला जगत, कामिनी प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पटेल सर ने किया और आभार प्रदर्शन गफ्फार खान प्रधान पाठक ने किया।