छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोच... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जो पीड़ित मानव के सेवक हैं जो अपने जान को जोखिम में डालकर हजारों लाखों, पीड़ित मानव का निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। उनकी मांगों को पूरा करने तथा हेल्थ फेडरेशन के हड़ताल अवधि के दौरान का रुका हुआ वेतन तथा उच्च शिक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने का आश्वाशन भी दिया है।



 आज उप मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के कैलेंडर का विमोचन करते हुए हेल्थ फेडरेशन के स्वास्थ्य कर्मियों के सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करवाने का वादा किया है हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन का आदेश शीघ्र ही आगामी सप्ताह में जारी करने का ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने सत्ता में आने के पहले ही आपके मंच पर आकर आश्वाशन दिया था इसीलिए उसे जरूर और जल्द ही पूरा किया जाएगा छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की टीम तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन में आज सुबह उनके निवास स्थान पर मुलाकात के पश्चात आशान्वित होकर उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें