बसना : धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ धोखा, तीन के खिला... - CG Sandesh

बसना : धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ धोखा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जाड़ामुड़ा के धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा के मामले में किसान अमृतलाल द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. आरोप है की कई किसानों के धान को किसी दुसरे के पंजीयन में छलपुर्वक चढ़ाकर बिक्री कर पैसों का आहरण कर लिया गया है. पुलिस ने धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम ताला निवासी अमृतलाल प्रधान पिता स्व. दुखू प्रधान उम्र 60 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की अमृतलाल अपने पुस्तैनी जमीन 15 एकड़ में खेती किया था तथा उक्त जमीन से उपज धान 190 क्विंटल (475 बोरा) को बिक्री करने 2 जनवरी को धान उपार्जन केन्द्र जाडामुडा लेकर गया था. धान को विधिवत तौल कराकर बोरी में भरकर बोरी को गिनती कर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी उमेश कुमार भोई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान, मनोज प्रधान के द्वारा अपने अधिन रखकर बोले की अभी कंप्यूटर का सर्वर डाऊन है बाद में चढ़ा दुंगा.

अमृतलाल विश्वास में आकर घर चला गया. एक दो दिन के बाद पुन: धान उपार्जन केन्द्र जाडामुडा आकर उमेश भोई, मनोज प्रधान, मनीष प्रधान को बिक्री किये गये धान को कंप्यूटर में चढा है कि नहीं कहकर पुछने पर बोले की कंप्यूटर में ऑनलाईन पर्ची ज्यादा कट गया है इसलिए बाद में चढ़ा देंगे बोले. उस दिन के बाद अमृतलाल को पता चला कि उसके धान को किसी दुसरे के पंजीयन में छलपुर्वक धोखाधडी कर चढाकर बिक्री कर पैसा आहरण कर लिया गया है.

इसी प्रकार उक्त तीनों व्यक्तियों के द्वारा 19 अन्य किसान डीग्रीलाल साहू पिता जगदीश साहू निवासी ग्राम बैतारी का 61 क्विटल, ऋषिकेश साहू पिता अर्न्तयामी साहू निवासी ग्राम ताला का 80 क्विंटल, समीर बारिक पिता मुक्तेश्वर बारिक निवासी ग्राम ताला का 120 क्विंटल 40 किलो, श्रीधर पिता मीत्रु प्रधान निवासी ग्राम ताला से 50 क्विंटल, अर्थो प्रधान पिता हिरालाल निवासी ग्राम जाडामुडा का 84 क्विंटल, रामकृष्ण प्रधान पिता जलधर प्रधान निवासी ग्राम जाडामुडा का 84 क्विंटल, प्रेमशीला प्रधान पति उग्रसेन प्रधान का 86 क्विंटल 40 किलो, बिहारीलाल बरिहा पिता राजनो निवासी ग्राम ताला का 33 क्विंटल, कैलाश भोई पिता मकरध्वज भोई का 80 क्विंटल, कार्तिकराम( समारू) पिता सुंदरसिंह सौंरा निवासी ग्राम जबलपुर का 56 क्विंटल 80 किलो, कृष्ण कुमार पिता मकुंद कोलता निवासी ग्राम जबलपुर का 43 क्विंटल 60 किलो, मोहनलाल यादव पिता चैतराम निवासी ग्राम जबलपुर का 44 क्विंटल 40 किलो, श्यामलाल पिता सीताराम केंवट निवासी ग्राम जाडामुडा का 77 क्विंटल 60 किलो, मनभरोस पिता जयजयराम केंवट निवासी ग्राम जाडामुडा का 49 क्विंटल 60 किलो, आनंद बिलास पिता धनुर्जय प्रधान निवासी ग्राम जबलपुर का 20 क्विंटल 40 किलो, परिक्षीत प्रधानपिता बासुदेव निवासी ग्राम ताला(बैतारी) का 92 क्विंटल, नरेश नंद पिता जोसेफ नंद निवासी ग्राम बैतारी का 30 क्विंटल, अकलेश पिता अंजोर निवासी जबलपुर का 19 क्विंटल 20 किलो धान को छलपुर्वक धोखाधडी कर दुसरे किसान के पंजीयन में चढाकर बिक्री कर पैसा को आहरण कर लिया गया है.

अमृतलाल ने उक्त तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार, मनीष प्रधान, मनोज प्रधान के खिलाफ 34-IPC, 409-IPC, 420-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें