रायपुर पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई...4 अंतर्राज्य... - CG Sandesh

रायपुर पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई...4 अंतर्राज्यीय आरोपियों समेत 5 गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अलग- अलग मामलों में उडीसा और मध्यप्रदेश के 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों सहित कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते 3 कार से 1 क्विंटल से अधिक मात्रा में गांजा जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मुजगहन थाना और मंदिर हसौद थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मुजगहन की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 चारपहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लगभग 45 किलो 5 सौ ग्राम गांजा एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त 2 कार अल्ट्रोज और वेन्यू जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा उडीसा से गांजा परिवहन करके रायपुर में बिक्री करने के उद्देश्य से लाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में 1 आरोपी उडीसा, 1 आरोपी रीवा (म.प्र.) और 1 आरोपी कोण्डागांव का निवासी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रहीं है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत थाना मुजगहन में कार्यवाही की जा रहीं है।


इसी प्रकार प्राप्त सूचना के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम द्वारा मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतर्गत छतौना चौक पास घेराबंदी कर एक सेन्ट्रो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 70 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते पाया गया। कार में सवार उड़ीसा निवासी 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में 70 किलोग्राम गांजा और गांजा तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना मुजगहन के प्रकरण में)

1. वासुदेव ढाली पिता हर्षित ढाली उम्र 28 वर्ष हाल पता- सेक्टर 11, मरघट्टी के बाजू कमल विहार रायपुर स्थाई पता- ग्राम पावर बिल, पी पी 02, पोस्ट त्रोडी थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (ओडिशा)।
2. अजय वर्मा पिता भईया लाल वर्मा उम्र 31 वर्ष पता – ग्राम बसरेही पोस्ट बसरेही थाना अतरैला जिला रींवा (मध्यप्रदेश)।
3. शुशंकर व्यापारी पिता सुशांत व्यापारी उम्र 37 वर्ष हाल पता- सेक्टर 02, म. नं 136 शिव मंदिर के पास कमल विहार रायपुर स्थाई पता- सिंगारपुर कैम्प, ग्राम बोरगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव।

गिरफ्तार आरोपी (थाना मंदिर हसौद के प्रकरण में)

1. सुकालू छुरा पिता रामेश्वर छुरा उम्र 40 साल निवासी ग्राम चान्दूतारा थाना शिंदे कला जिला बलांगीर उड़ीसा।
2. दुर्लभ अठजवार पिता कालिया आठजवार उम्र 40 साल साकिन ग्राम चांदो टोला थाना शिंदेकेला उड़ीसा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें