बसना : विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय बहु भाषा शिक्षण कार्यशाला का आयोजन
बसना : विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय बहु भाषा शिक्षण कार्यशाला का आयोजन
बीईओ जे. आर. डहरिया व बीआरसीसी ललित देवता के मार्गदर्शन में 3 फरवरी को विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समग्र शिक्षा बसना जिला - महासमुन्द के हाईस्कूल बड़ेटेमरी के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ शरद कुमार प्रधान संकुल प्राचार्य, वारिश कुमार संकुल समन्वयक एवं प्रशिक्षण प्रभारी,शिवकुमार साहू मास्टर ट्रेनर, टीकेश्वर सिदार,भोजराम पटेल, टुकेश्वर साहु, बैरागी बारिक, सूरत हाथी, देवेन्द्र साहु एवं नीरज दास ने विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजन वंदन कर किया।
प्राचार्य प्रधान के द्वारा बहु भाषा शिक्षण प्राथमिक स्तर पर क्यों जरूरी है और इसके महत्व पर चर्चा किए। प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार ने बहुभाषी शिक्षण के उदेश्य एवं सीखने-सीखाने के महत्व को स्थानीय छत्तगसढ़ी व ओडिया भाषण में बताया। कार्यशाला में रमेश कुमार शर्मा ने बहुभाषा प्रशिक्षण क्यों आवश्यक है बताया।
प्रशिक्षण के दौरान डीएमसी महासमुन्द कमल नारायण चंद्राकर सर एपीसी महासमुन्द सम्पा बोस मेम तथा पिथौरा बीआरसीसी गौतम प्रसाद कन्हेर का आगमन हुआ. उनके द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला में जिला मास्टर ट्रेनर योगेश साहु एवं अंजू पटेल ने बहु भाषा के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के तहत समुदाय को स्कूल से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। ब्लॉक मास्टर ट्रेनर के द्वारा बच्चों की भाषा का महत्व, भाषा विकास से संबधित भ्रांतियां,बहुभाषी शिक्षा क्या है? भाषाई परिस्थितियां, सामुदायिक सहभागिता को बहुत अच्छी तरह से एवं विस्तार से बताया।
कार्यशाला में शरन दास, सालिक राम टंडन, डिजेन्द्र कुर्रे, राजेश साहु, सुरेश प्रधान, महेश देवांगन एवं विकास खण्ड के प्रत्येक स्कूल से एक-एक शिक्षक इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार ने दी।