बसना : मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए ललित भार
बसना : शासकीय प्राथमिक शाला खवासपाली के प्रधान पाठक ललित कुमार भार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2023 में शिक्षा दूत के सम्मान से सम्मानित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे साथ ही जिला आयुक्त स्काउट दाऊलाल चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान थे.
एसडीएम साहब ,जिला शिक्षा अधिकारी मुकर्जी थीं। इस अवसर पर भार सर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय पिताजी मंगलसाय भार (राजस्व निरीक्षक) एवं माता श्याम बाई भार की कृपा तथा अपने ससुर बी. आर. बघेल के आशीर्वाद व अपनी पत्नी रोमा भार की सेवा व सहयोग को दिया है। उन्होंने ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया एबीईओ द्वय कंवर सर, शुक्ला सर, शास. हाईस्कूल बड़ेटेमरी के प्राचार्य शरद प्रधान एवं समन्वयक वारिश कुमार के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।
अन्य सम्बंधित खबरें