मितानिनों के लिए केंद्रीय बजट में पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा... - CG Sandesh

मितानिनों के लिए केंद्रीय बजट में पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा..मितानिन संघ ने PM मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके जन हितैषी योजनाओं की सराहना की है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार जताया है।


मितानिनों ने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (जिनमें, मितानिन, ब्लाक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, प्रशिक्षक और एरिया कोआर्डिनेटर आदि शामिल हैं) के लिए पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे सभी मितानिनों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया और कई घोषणाएं भी कीं। बजट भाषण के दौरान सरकार ने आशा वर्कर्स (मितानिन) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ कवर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड करने का उल्लेख भी बजट में किया गया है। आने वाले समय में आशा वर्कर्स (मितानिन) को भी सरकार द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें