महतारी वंदन योजना की नियम और शर्तें... जानें डिटेल - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना की नियम और शर्तें... जानें डिटेल

महतारी वंदन योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि मिलने वाली है। राज्य सरकार ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन -

महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा जमा करना होगा। इस योजना का लाभ देने के लिए सरकार जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। ऑनलाइन प्रक्रिया में महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। वहीं, ऑफलाइन प्रक्रिया में महिलाएं आवेदन फॉर्म महतारी वंदना योजना से संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर सकेंगी। इस योजना में आवेदन के लिए सरकार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालयों को खोलने वाली है।

किन्हें मिलेगा लाभ -

महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता होना बेहद जरूरी है। महतारी वंदन योजना में केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला ही आवेदन कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। 

जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ उठाना है, उनके लिए दस्तावेज भी निर्धारित किए गए हैं। आवेदन जमा करने हेतु सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों लगेंगे। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, विवाह प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें