लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा, गर्व और आनंद का ... - CG Sandesh

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा, गर्व और आनंद का विषय: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भारत सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। जिसपर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय है। श्रद्धेय आडवानी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।


शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय आडवानी अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। प्रत्येक भूमिका को उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ निभाया है और हमेशा राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी बसते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हुआ है, उसमें श्रद्धेय आडवाणी की बड़ी भूमिका रही है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें