पूर्व CM भूपेश बघेल ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलट से होना चाहि... - CG Sandesh

पूर्व CM भूपेश बघेल ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलट से होना चाहिए चुनाव

रायपुर। कांग्रेस के नेता दिग्गविजय सिंह के बाद अब ईवीएम को लेकर पूर्व सीएम बघेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी इवीएम के हैक होने की आशंका व्यक्त की है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। विपक्षी दल आरोप लगातार आरोप लगा रहे हैं कि, भाजपा ईवीएम हैक करवाकर चुनाव जीतती है।



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Evm पर सवाल उठाते हुए कहा, जब दूसरे ग्रह पर यहां से बैठकर मशीन को ठीक किया जा सकता है, तो Evm कौन सी बड़ी बात है। पेंटागन और पीएम का अकाउंट हैक हो सकता है तो ईवीएम कौन सी बड़ी बात है। कांग्रेस पार्टी का शुरू से स्टैंड रहा है, बैलट से चुनाव होना चाहिए. ईवीएम को हैक किया जा सकता है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा, 2018 में हम जीते उसके बाद निकाय चुनाव बैलट से कराया। उसमें भी हम जीते. जीतने पर सवाल उठाया जाता है कि जब हार जाते है तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। अब निचले स्तर तक ईवीएम को लेकर बात पहुंच गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें