NSUI नेता निखिल बघेल पर बलात्कार का आरोप...केस दर्ज - CG Sandesh

NSUI नेता निखिल बघेल पर बलात्कार का आरोप...केस दर्ज

रायपुर। NSUI नेता निखिल बघेल के ऊपर नीट(NEET) की छात्रा ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामले में छात्र ने निखिल के खिलाफ डीडी नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता BBA और NEET की छात्रा है। छात्रा नेअपनी शिकायत में बताया है कि, एक महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से चंगोराभाठा निवासी निखिल बघेल के साथ जान-पहचान हुई थी। निखिल से चैट के दौरान छात्रा ने उसे बताया कि वो शहर के एक जिम में वर्कआउट के लिए रोज सुबह जाती है। इस दौरान उस जिम में निखिल बघेल भी आने लगा।

 


दोनों में अच्छी तरह दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। बीते 1 फरवरी को जब वो जिम गई थी, इसी दौरान निखिल बाइक से आया और छात्रा को मिलने के लिए नीचे बुलाया। निखिल ने झांसा देकर छात्रा को अपने कैफे The Buzz सुंदर नगर चलने को कहा। जिसके बाद पीड़िता बाइक में बैठकर निखिल के साथ निकल पड़ी। लेकिन निखिल ने उसे कैफे न लेजाकर अपने घर चंगोराभाठा ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर से जिम में छोड़कर चला गया। पीड़िता घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। साथ ही इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें