श्री राम के जयकारों के साथ दुर्ग से रवाना हुई पहली आस्था स्प... - CG Sandesh

श्री राम के जयकारों के साथ दुर्ग से रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, 1400 भक्त करेंगे रामलला का दर्शन

रायपुर। अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 1400 दर्शनार्थियों के साथ रवाना हो चुकी है। इस खास मौके पर प्रभु श्री राम के जयकारों से दुर्ग रेलवे स्टेशन गूंज उठा। स्टेशन के हर कोने पर जंहा नजर डालें वहां राम भक्तों का भारी हुजूम नजर आया। यह ट्रेन अबसे कुछ देर में राजधानी रायपुर पहुंचने वाली है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस स्पेशल ​ट्रेन को चलाया जा रहा है। ये ट्रेन कल यानि 5 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी। 

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या के रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। जिसके बाद पहली ट्रेन 31 जनवरी को गोंदिया से रवाना होने वाली थी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से 31 जनवरी की पहली ट्रेन कैंसिल हो गई है।अब आस्था स्पेशल की पहली ट्रेन दुर्ग से रवाना होगी। यात्रा की तारीख में भी बदलाव किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें