बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका बसना छोटे-छोटे भैया बहनों के शारीरिक विकास के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनिल प्रधान विशिष्ट स्थिति रामचंद्र अग्रवाल एवं अध्यक्ष सुभाष शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा प्रथम के भैया बहनों के द्वारा आलू दौड़ से किया गया। 
कार्यक्रम में कक्षा अरुण के भैया बहनों ने मेंढक दौड़ एवं लंगड़ी दौड़, उदय के भैय्या बहनों ने गोली चम्मच एवं गिलास पर निशाना लगाओ तथा कक्षा प्रथम के बहनों ने संतुलन एवं फुगड़ी खेल खेलकर बहुत ही आनंदित हुए। अंत सभी विजेता भैय्या बहनों के उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें