महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी डीएसपी, पंजाब ... - CG Sandesh

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी डीएसपी, पंजाब सीएम ने 11 खिलाड़ियों को सौपें नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमन प्रीत कौर को डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही हॉकी टीम के नौ खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश और पंजाब को गौरवान्वित करने वाले 11 खिलाड़ियों को क्लास-एक अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे गए। सात खिलाड़ियों को पीपीएस और चार खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। 

सभी खिलाड़ियों, उनके परिवार और कोचों को बधाई। एक खेल प्रेमी के रूप में मुझे इन खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नई शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं...।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें