बदले की नियत से हुई अमरजीत पर कार्रवाई, महतारी वंदन योजना मे... - CG Sandesh

बदले की नियत से हुई अमरजीत पर कार्रवाई, महतारी वंदन योजना में सबको नहीं मिलेगा लाभ- दीपक बैज

रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ हुई आयकर छापे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को कहा कि ये कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है। इसके अलावा उन्होंने महतारी वंदन योजना को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, लाखों महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। भाजपा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को केवल लालच देने का काम कर रही है। योजना में संविदा कर्मचारियों के परिवार तक को लाभ नहीं मिल रहा है।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि, सत्ता में आने के बाद पिछले 15 सालों में भाजपा जिस तरह से छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया है, उसी रवैया से एक बार फिर करेगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कहा था कि सभी महिलाओं को 12,000 देंगे तो उन्हें इसके लिए पूरा पैसा देना चाहिए।



जबकि इसके लिए क्राइटेरिया तय करना चाहिए। सीमाएं तय करके छत्तीसगढ़ की आधी आबादी की महिलाओं को व बहनों को उन्होंने लाभ से वंचित कर दिया। महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस पर विचार कर रही है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ की माता बहनों के साथ खड़ी है।

बैज ने अमरजीत भगत के यहां कार्रवाई पर कहा कि बीजेपी केवल बदले की भावना से काम कर रही है। ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास किया। अब लोकसभा नजदीक है, तो डराने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं की समीक्षा करके उन्हें बंद कर सकती हैं। इस पर बैज ने कहा यह सिर्फ बंद करने का बहाना है। योजनाओं को जनता के घर-घर तक पहुंचाने की कांग्रेस सरकार की मंशा थी, लेकिन भाजपा की सरकार उन्हें लाभ न पहुंच के केवल बहाने के जरिए बंद करने का रास्ता ढूंढ रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें