सत्र में कांग्रेस से निपटने बीजेपी तैयार, बृजमोहन अग्रवाल ने... - CG Sandesh

सत्र में कांग्रेस से निपटने बीजेपी तैयार, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - 'पिछली सरकार के काले कारनामों के आएंगे प्रश्न'

रायपुर। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी कांग्रेस की तैयारियों पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, सत्र के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है।

उनसे पूछा गया कि, कल(सोमवार) से बजट सत्र शुरू हो रहा है सत्ता पक्ष की किस तरह तैयारी है? इस प्रश्न पर अग्रवाल ने कहा कि, हमारी पूरी तैयारी है क्योंकि अभी जो प्रश्न आएंगे वह पूर्व सरकार के काले कारनामों के आएंगे। अभी सुझाव और कार्य प्रणाली विधायकों का दायित्व कर्तव्य इस पर चर्चा हुई है।



उनसे पूछा गया कि, राहुल गांधी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं , इसे किस तरह देखते है? इसपर बृजमोहन ने कहा राहुल गांधी राहुल कल में आ रहे हैं। बजट अभिजीत काल में आ रहा है। यह पूछने पर की कांग्रेस कह रही है हम पहले लोकसभा के प्रत्याशी घोषित कर देंगे भाजपा इसमें भी पीछे रह जाएगी?बृजमोहन ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस तय कर लेगी उसे दिन बताइएगा। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कहा था हम पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे लेकिन वह पीछे रह गए। कांग्रेस में सब कुछ तय करना इतना आसान नहीं है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें