मुख्यमंत्री साय से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद गेशे नगाबा गांगरी और तेनज़िन चोएज़िन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ "खाता" और स्मृति चिन्ह भेंट की।
सांसदों ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू भी मौजूद थे। तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद गेशे नगाबा गांगरी और तेनज़िन चोएज़िन 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें