पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल के अभिभाषण को कहा झूठ का प... - CG Sandesh

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल के अभिभाषण को कहा झूठ का पुलिंदा, बोले – ना किसानों को पैसा दिया गया और ना तो…

रायपुर. विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है. भूपेश बघेल ने मोदी की गारंटी पर भी सवाल उठाए हैं. भाजपा सरकार होर्डिंग में है. धान का 3100 नहीं दे रहे, किसान दर-दर भटक रहे हैं. राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त सरकार ने नहीं दी है. हम किसानों के लिए आम जनता के लिए एटीएम थे. यह तो बैंक बन गए हैं, सीधा पैसा अडानी को जाता है.


भूपेश बघेल ने आगे कहा, ना किसानों को पैसा दिया, ना तो महतारी वंदन के तहत पैसा मिला. पिछले सत्र में महतारी वंदन योजना की बात बढ़ चढ़कर की गई, लेकिन अब तक लागू नहीं हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण में कहा गया, लेकिन एक भी महिला को लाभ नहीं मिला है.

आगे भूपेश बघेल ने कहा, राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं है. सरकार का विजन अभिभाषण में नहीं है. आपत्ति जनक बात है, राजिम पुन्नी मेला राजपत्र में प्रकाशित है, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण में बदले हुए नाम का जिक्र किया गया.

वहीं योजनाओं के नाम बदले जाने को लेकर भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा, इस सरकार का काम ही यही है, योजनाओं का नाम बदल दिया जाता है.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें