ऐतिहासिक होगा इस बार छत्तीसगढ़ का बजट : मंत्री ओपी चौधरी - CG Sandesh

ऐतिहासिक होगा इस बार छत्तीसगढ़ का बजट : मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर: बजट सत्र को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति के द्वारा तय किया गया है कि 9 तारीख को 12:30 बजे बजट प्रस्तुत किया जाएगा. ये छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट होगा. छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगा. उन्होंने बताया कि तृतीय अनुपूरक आज प्रस्तुत किया गया है. जिसमें जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी की गारंटी की दृष्टि से प्रावधान किए गए हैं.

 


महतारी वंदन योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है. इसे लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की माताओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया गया है. भाजपा की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को लागू करने का निर्णय लिया. इसके तहत हमारी माता-बहनों को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के हाथ में पैसे जाने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा. यह पैसे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में खर्च होंगे. दूरगामी परिणाम के तहत इस योजना को लागू किया गया है. यह क्रांतिकारी योजना साबित होगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें