बोलेरो से 25 लाख का गांजा जब्त, पकड़ में आए 6 तस्कर - CG Sandesh

बोलेरो से 25 लाख का गांजा जब्त, पकड़ में आए 6 तस्कर

पिथौरा। पुलिस लगातार गांजा और शराब के साथ तस्करों को पकड़ रही है. महासमुंद जिले में 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है.



पुलिस लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, फिर भी नशे का यह काला धंधा पर अंकुंश नहीं लग रही है. मुखबिर की सूचना पर पिथौरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संदिग्ध वाहन के चेकिंग के दौरान उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक MP 09 FA 1779 पर तलाशी के दौरान 50 पैकेटों पर गांजा पकड़ाया है. मादक पदार्थ गांजा और बोलेरो वाहन को पुलिस ने किया जप्त किया है. पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे. यह गांजा उड़िसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे. पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें