बसना : विकासखंड स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन... - CG Sandesh

बसना : विकासखंड स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन्न

बसना : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार एवं विखं स्रोत केंद्र समन्वयक ललित कुमार देवता व विखं शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया के मार्गदर्शन में विखं स्तरीय शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी सभागार में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्जन के साथ किया गया।

प्रशिक्षण में शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, शाउमावि बड़ेसाजापाली प्राचार्य उग्रसेन पटेल, भंवरपुर सेजेस प्राचार्य टिकेश्वर पटेल, दुर्गापाली प्राचार्य निमंकर पटेल, बाराडोली प्राचार्य जगदीश जगत, हाईस्कूल रोहिना व्याख्याता कमलेश साहू प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार आदि ने एसएमसी एवं एसएमडीसी की भूमिका एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उनकी उपादेयता पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बालक पालक एवं शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने पर जोर दिया गया ताकि शाला को विकास के पथ पर आगे ले जा सकें।

मास्टर ट्रेनर कौशिक कुमार सामल एवं गजेंद्र नायक ने एसएमसी एवं एसएमडीसी के पुनर्गठन, क्रियान्वयन एवं सफल संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बसना विखं के प्रत्येक संकुल केंद्र के एक एक शिक्षक एवं एसएमसी के सदस्य एवं प्रत्येक हाई, हायर सेकेंडरी स्कूल के एक एक व्याख्याता एवं एसएमडीसी के सदस्य प्रशिक्षण में भाग लिए। प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार,समन्वयक राजेश साहू,सुरेश प्रधान,ठाकुरराम निषाद,शरण कुमार दास आदि का विशेष योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें