धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया - CG Sandesh

धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया

रायपुर : जिला रायपुर के धरसीवां विकासखंड अंतर्गत स्थित जैतु साव मठ के गांव धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 6 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सबसे पहले हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गई, अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया, सभी ने मिलकर भूमि पूजन किया,जीर्णोद्धार कार्य करने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने हेतु चेक में राशि प्रदान की गयी तथा कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता सत्यनारायण शर्मा जी, अजय तिवारी जी, दाऊ महेंद्र अग्रवाल जी, ब्रजबिहारी शास्त्री जी सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें