हमार राज पार्टी ने किया 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐल... - CG Sandesh

हमार राज पार्टी ने किया 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

रायपुर। प्रदेश में जहां प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन में आ चुकी है, वहीं हमर राज पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।

पार्टी प्रमुख अरविंद नेताम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ज्यादा मजबूती से हम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 4 आरक्षित सीटों पर हमारा ज्यादा फोकस रहेगा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर हमर राज पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

अरविंद नेताम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हमें मिला है। हालांकि फैसला हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन लोगों ने हमें स्वीकार किया है। हमारी पार्टी को वोट दिया। इस लोकसभा चुनाव में आदिवासियों के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे।

अरविंद नेताम ने कहा कि पार्टी के कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी विधानसभा स्तर, लोकसभा संयोजक मंडल स्तर तक जाकर बूथों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। लोगों को हमर राज पार्टी रूढ़ि जन्य प्रथा पर आधारित विचारधारा से जोड़ने लगातार काम किया जा रहा है।

 


विधानसभा का करेंगे घेराव

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने कहा कि प्रदेश आज भी आदिवासियों को उनका हक नहीं मिल पाया है। हसदेव में लगातार जंगल को काटा जा रहा है। नियमों के खिलाफ वहां काम हो रहा है। बस्तर के हालात में आज तक सुधार नहीं आया है। हमने इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा है, अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो जल्द ही हमारी पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी।

अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी

नागवंशी ने बताया कि लगातार हमर राज पार्टी का विस्तार हो रहा है। अन्य राज्यों में भी हमने अपना संगठन तैयार कर लिया है। आने वाले दिनों में हम ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिन बंगाल, झारखंड, नार्थ ईस्ट के राज्यों में भी चुनाव लडे़ंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें