बसना : सोसायटी में बेचे गए धान के पैसों की लेनदेन की बात पर मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में सोसायटी में बेचे गए धान के पैसों की लेनदेन की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
परसकोल निवासी अमृत जगत ने पुलिस को बताया की उसने अपने गाँव के मनीष साहू के 70 पैकेट धान को 23 जनवरी को गांव के सोसायटी में बेचा है, जिसका हिसाब नहीं हुआ था.
मनीष साहू अमृत के घर के आंगन में आया और अमृत को अपने धान का पैसा मांगने लगा.
अमृत ने हिसाब करके पैसा निकालकर दे दूंगा कहा. इतने में मनीष साहू अमृत को मेरा धान का पैसा नहीं दे रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर आंगन में पड़े डण्डा को उठाकर अमृत के सिर में मारकर चोट पहुंचाया और अमृत के गला को पकड़ लिया. बीच बचाव करने अमृत के पिताजी आये तो मनीष साहू ने उनके साथ भी डण्डा से मारपीट की. आरोपी ने जाते-जाते अमृत को जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मनीष साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 448-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.