Chhattisgarh Vidhansabha: शून्य काल में उठा हसदेव अरण्य का म... - CG Sandesh

Chhattisgarh Vidhansabha: शून्य काल में उठा हसदेव अरण्य का मामला, नेता प्रतिपक्ष ने की सभी कोल ब्लॉक को निरस्त करने की मांग

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शून्य काल में हसदेव अरण्य का मामला सदन में गुंजा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने क्षेत्र में सभी कोल ब्लॉक को निरस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने विधायक धर्मजीत की तरफ इशारा करते हुए कहा ये आपका उठाया हुआ मुद्दा है इस पर ध्यान दें।

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने के पहले ही वहा मशीनरी एक्टिव हो जाती हैं और पेड़ कटाई शुरू हो जाती हैं यह चिंता जनक है। कोल ब्लॉक निरस्त करने की बात सर्वसहमति से सदन में स्वीकृत की गई थी उसके बाद यह होना अनुचित है।

भूपेश बघेल ने बीजेपी से पूछा कौनसी अदृश्य शक्ति है जो ये सब काम करा रही है। नई सरकार के गठन के बिना ये कैसे संभव है।


कुंवर सिंह निषाद ने विषय पर हसदेव बांगो बांध का जिक्र करते हुए कहा कि हसदेव अरण्य के नुकसान से इस बांध के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो जायेगा जिसके बाद जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा।

विक्रम मांडवी ने विषय को आदिवासियों को संस्कृति से जोड़ते हुए कहा की इसे हम लगा था की अगर आदिवासी मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनके हक का ध्यान रखा जाएगा पर यहां पर यह होता नही दिख रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें