लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या ... - CG Sandesh

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या और फिर…

राजस्थान के चूरु में एक महिला ने लव मैरिज के 4 साल बाद अपने पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।



पुलिस के अनुसार, यह वारदात चूरू शहर के सदर थाना इलाके में स्थित ओम कॉलोनी में हुई। यहां किराए के मकान में रह रही दीपिका ने अपने 26 साल के पति मोहनलाल के साथ रहती थी। दोनों का किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसी गुस्से में दीपिका ने मोहनलाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पूरी रात पति के शव के साथ बैठी रही। सुबह आरोपी महिला ने पुलिस को सूचना देकर कहा कि उसके पति ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया तो हत्या का राज खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें