कोर्ट ने बढ़ाई इतने दिन की रिमांड…हेमंत सोरेन को नहीं मिली रा... - CG Sandesh

कोर्ट ने बढ़ाई इतने दिन की रिमांड…हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत

रांची। जमीन घोटाले मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को अभी राहत नहीं मिलेगी। PMLA कोर्ट ने रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी है। ED ने कोर्ट से सोरेन की रिमांड 7 दिन बढ़ाने की अपील की थी।लेकिन कोर्ट ने ED को पांच दिन का समय दिया है। वहीं कोर्ट ने याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है और 9 फरवरी को दाखिल करने को कहा है ,इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को करने को कहा है। ED ने कहा पूछताछ के दौरान सोरेन ने जो जवाब दिए हैं, उनसे हम संतुष्ट नहीं हैं। कई और सवाल भी हैं, जिनके जवाब चाहिए।



ऐसे में रिमांड की जरूरत होगी। बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन को लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने को लेकर पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन को पांच दिन के रिमांड में भेजा गया था। वहीं आज कोर्ट में पेश होने के बाद उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है। अब ED पूर्व सीएम से 12 फरवरी तक पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले ईडी ने गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके 10 दिन की रिमांड मांगी थी।

लेकिन कोर्ट ने केवल पांच दिन की ही रिमांड दी थी, जो कि बुधवार यानी कि 7 जनवरी को खत्म हो गई थी। ईडी ने लैंड स्कैम मामले में कुछ दिन पहले हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचकर लंबी पूछताछ की और फिर हेमंत सोरेन द्वारा राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें