Chhattisgarh Vidhansabha : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का ... - CG Sandesh

Chhattisgarh Vidhansabha : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का मामला सदन में उठा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का मामला सदन में उठा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सर्वे का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। केवल एक अंश का ही भौतिक सत्यापन कराया जा सका है। 47 हज़ार 90 लोग जो आवासविहीन थे केवल उन्हें ही इसका लाभ दिया गया है। आवास स्वीकृत किए गए हैं।

 


अजय चंद्राकर ने कहा- एक महीने में जो सर्वे हो गया। क्या शासन ने उसे मान लिया है। क्या योजनाएँ बनाई ग। पूरे सर्वे में केवल एक अंश का ही भौतिक सत्यापन क्यों कराया गया? इस सर्वे के आधार पर 47 लाख लोगों के घरों में शौचालय ही नहीं है। उज्ज्वला गैस की वेबसाइट पर 36 लाख का आँकड़ा है लेकिन इस रिपोर्ट में केवल 18 लाख लोगों को ही हितग्राही बताया गया है। यदि इस सर्वे को सरकार नहीं मानती तो इसे अस्वीकार कर दें।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- सर्वे के नतीजे सबके सामने हैं। भौतिक सत्यापन के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अजय चंद्राकर ने कहा- जो विभागीय आँकड़े वेबसाइट में दिखाया गया है क्या वो सही है। या सर्वे के आँकड़े सही है?

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- भौतिक सत्यापन का जल्द निर्णय लिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें