सदन में बोले गृहमंत्री विजय शर्मा...बस्तर में लाल सलाम नहीं ... - CG Sandesh

सदन में बोले गृहमंत्री विजय शर्मा...बस्तर में लाल सलाम नहीं जय श्रीराम गूंजेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने आज ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में बढ़ रही नक्सली घटनाओं का मामला उठाया। विपक्ष के विधायक द्वारकाधीश अनिला भेड़िया ने गृह मंत्री से पूछा कि पिछले दो महीना में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है? इस दौरान कितनी घटनाएं हुई है कितने जवान शहीद हुए हैं कितने घायल हुए हैं।


गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दो माह में 19 घटनाएं घटी है जिसमें चार जवान शहीद हुए हैं चार सिविलियन मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है इसे समझना होगा। इस 2 महीने में हमने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में 27 मोबाइल टावर लगाए, 35 किलोमीटर की सड़क बनाई है, 10 नए कैंप शुरू किए गए हैं, नाइट लैंडिंग की व्यवस्था की गई है,

गृह मंत्री ने दावा किया कि कुछ दिनों में बस्तर से लाल सलाम नहीं होगा, जय श्रीराम गूंजेगा। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि आपका इंटेलिजेंस फेल है इसकी घटनाएं बढ़ रही है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें