कांग्रेस को बड़ा झटका…बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा - CG Sandesh

कांग्रेस को बड़ा झटका…बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी रायपुर लोकसभा के प्रभारी बनाए गये थे। सिद्दीकी ने कहा कि मैं जब युवा था तो कांग्रेस का दामन पकड़ा था और आज 48 साल बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा ये सफर काफी शानदार रहा।

 


एक्स पर एक पोस्ट में सिद्दीकी ने कहा, “मैं एक युवा किशोर के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।”

बाबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने लगभग पांच दशकों तक पार्टी का सदस्य रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहते हुए मंत्री के रूप में काम किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें