Breaking: राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन... - CG Sandesh

Breaking: राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश किया जारी

रायपुर। राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. जारी आदेश के मुताबिक, गृह (पुलिस) विभाग ने सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों/ एसडीओपी की पदस्थापना की है.

आदेश के मुताबिक, सुकमा में 2019 बैच के आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को अतिरिक्त पुलिस अक्षीधक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नारायणपुर में 2020 बैच के रॉबिन्सन गुरिया, दंतेवाड़ा में 2020 बैच के राजनाला स्मुतिक को एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


भानुप्रतापपुर में 2020 बैच के संदीप कुमार पटेल को बतौर एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है. वहीं कबीरधाम में 2020 बैच के विकास कुमार और मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में 2020 बैच के मयंक गुर्जर को एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें