अजय अग्रवाल होंगे जनसंपर्क संचालक, राज्य प्रशासनिक सेवा के क... - CG Sandesh

अजय अग्रवाल होंगे जनसंपर्क संचालक, राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में राज्य प्रशानिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। अजय कुमार अग्रवाल नये जनसंपर्क संचालक होंगे। अजय कुमार अग्रवाल संचालक जनसंपर्क के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी संवाद तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं लीना कोसम परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग बनाया गाय है। वहीं कमलेश नंदनी साहू, सीईओ सूरजपुर, देवनारायण कश्यप उप सचिव, वन विभाग, मंत्रालय बनाया गया हैं।

वहीं अरविंद पांडेय अपर कलेक्टर गरियाबंद, प्रेमप्रकाश शर्मा महाप्रबंधक, पाठ्य पुस्तक निगम, गोकुल कुमार रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर, चेतन अवर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वैभव क्षेत्रज्ञ उप महाप्रबंधक संवाद एवं अवर सचिव खनिज विभाग, नंदकुमार चौबे संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, के. आर. खूंटे विकास आयुक्त कार्यालय, रायपुर बनाया गया है।

वहीं सौमिल रंजन चौबे उप सचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक अग्रवाल प्रबंध संचालक CSIDC, ज्योति पटेल संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर और रवि सिंह संयुक्त कलेक्टर, रायपुर होंगे।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें