बस्तर में जल्द लाल सलाम नहीं जय श्रीराम गूंजेगा- गृहमंत्री - CG Sandesh

बस्तर में जल्द लाल सलाम नहीं जय श्रीराम गूंजेगा- गृहमंत्री

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सल हमलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश में बढ़े नक्सल हमलों के मामलों को उठाया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों के बाद से ही प्रदेश में नक्सली हमलों में तेजी आई है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक, अनिला भेंड़िया ने पूछा- दो माह में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ीं। कितनी घटनाएं हुई, कितने जवान शहीद हुए, कितने घायल हुए हैं।


उनके सवाल पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया- दो माह में 19 घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में चार जवान शहीद हुए हैं, चार सिविलियन की भी जान गई है। गृहमंत्री ने कहा कि, नक्सली घटनाएं एकाएक क्यों बढ़ रही हैं, इसे समझना होगा।

2 माह में बस्तर के सुदूर इलाकों में 27 मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। 35 किलोमीटर सड़क बनाई, सुरक्षाबलों के 10 नए कैंप शुरू किए गए हैं। अब नक्सलियों से लड़ाई में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों में बस्तर में लाल सलाम नहीं होगा, जय श्रीराम गूंजेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें