छत्तीसगढ़ विधानसभा, बजट सत्र का आज पांचवा दिन - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ विधानसभा, बजट सत्र का आज पांचवा दिन

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. आज विष्णुदेव साय सरकार अपने कार्यकाल का पहला जट पेश करेगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रस्तुत करेंगे. विष्णु देव साय सरकार आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रसतुत करेंगे. 20 साल बाद कोई वित्त मंत्री बजट पेश करने जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री ही बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया करते थे.


बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश रहेगी. नवा रायपुर को हब बनाने के लिए विशेष बजट का प्रावधान हो सकता है. बजट में मोदी की गारंटी दिख सकती है. महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष फोकस हो सकता है. पिछली बार 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का था बजट का आकार.

आज सदन में वित्तमंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय की उपस्थापना करेंगे. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें