जिला सीईओ ने ग्राम पंचायत केश बुक पीएम आवास का किया निरीक्षण - CG Sandesh

जिला सीईओ ने ग्राम पंचायत केश बुक पीएम आवास का किया निरीक्षण

बीजापुर। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार गुरुवार को भोपालपटनम के दौरे पर रहे। इस दौरान महतारी वंदन योजना सहित पीएम आवास एवं विभाग की अन्य योजनाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल कर सुधार के लिए निर्देश दिए। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मद्देड में पंचायत के केश बुक का परीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए साथ ही महतारी वंदन योजना पर चर्चा की।



 प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जल्द पूर्ण करने निर्देशित किए। इस दौरान नंदनवार का संवेदनशील सोच भी देखने को मिली बालक आश्रम भोपालपटनम में दिव्यांग छात्र रितिक कुमार को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण और स्वास्थ्य लाभ के लिए हास्पिटल ले जाने के निर्देश देने के साथ कक्षा प्रथम से तीसरी तक स्थानीय बोलचाल की भाषा-बोली जैसे तेलगु, गोंडी, हल्बी में बच्चों को पढ़ाने शिक्षकों को निर्देशित किया। गुरुवार को जन्मदिवस भी होने के कारण नंदनवार ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें