छत्तीसगढ़ : चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज पांचवां दिन है ।  प्रश्नकाल के दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक ने शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर के सीधे क्रय किए जाने का मामला प्रश्नकाल में उठाया।

इस मामले में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वीकार किया कि पांच जिलों में नियमानुसार कोरोना काल के समय खरीदी की गई है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने सूरजपुर, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने की घोषणा की है।

धरमलाल कौशिक ने मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था। नियम विरूद्ध 50 करोड़ खरीदी की गई थी, उन्होंने उन्होंने इस मामले की विधानसभा की कमेटी से जांच कराए जाने की मांग की।

इस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वीकार की कोरोना कल के समय कलेक्टर की अनुमति से यह खरीदी की गई थी। करीब 36 करोड़ रुपए की खरीदी की गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार की इसमें भंडारण क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था, उसकी जांच की गई थी। एक जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है, दो पर जांच चल रही है बचे हुए 4 जिलों के शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें