CG : जानें बजट में युवाओं के लिए क्या है खास
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। बजट का थीम अमृतकाल की नींव और GREAT CG पर है। अलग-अलग विभागों के टेक्निकल इंटरवेंशन के लिए कुल मिलाकर 266 करोड़ रुपए का आर्थिक प्रावधान किया गया है।
युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की जाएगी। बजट में इसका प्रावधान किया गया है। स्टेट कैपिटल रीजन के विकास की योजना तैयार करने के लिए इस बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करने के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है। मोदी की गारंटी के तहत शक्तिपीठ परियोजना का डीपीआर और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
राज्य पुलिस बल में 1089 पदों पर वद्धि
राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि की गई है। शासकीय अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 373 पदों पर भर्ती की जाएगी। नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश में 22 जगहों पर सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू की जाएगी, जिसके लिए 148 करोड़ का बजट रखा गया है।