जानिए A To Z डिटेल : ना ICC ना BCCI फिर पिछले 237 साल से कौन... - CG Sandesh

जानिए A To Z डिटेल : ना ICC ना BCCI फिर पिछले 237 साल से कौन बना क्रिकेट के नियम

Marylebone Cricket Club: क्रिकेट की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. आधे से ज्यादा दुनिया इस खेल की दीवानी है. आज के दौर में हर देश अपना टी20 लीग लेकर आ रहा है. भले ही क्रिकेट सालों पुराना खेल है, लेकिन उसे आधिकारिक रूप 1876 में मिला था. आप सभी क्रिकेट देखते हैं तो उसके नियम भी जानते होंगे, लेकिन कभी इस बारे में सोचा कि आखिर ये नियम बनाता कौन है? हम आपके के लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं.

अधिकतर लोग सोचते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन यानी ICC क्रिकेट के नियम बनाती है, लेकिन यह सच नहीं है. क्रिकेट के नियम बनाने का काम  MCC का है, जो पिछले 237 साल से क्रिकेट के नियम बनाती आ जी रही है. जानिए इसके बारे में…

क्या है MCC?

MCC का फुल फॉर्म मेरिलबोन क्रिकेट क्लब है. यह क्रिकेट के नियम बनाती है. नियमों में समय समय पर बदलाव भी करती है. यह क्लब 1787 में अस्तित्व में आया था, जिसका मुख्यालय इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में है. ICC के उदय से पहले क्रिकेट एमसीसी के नियमों पर ही खेला जाता था. खास बात ये है कि ICC आज भी MCC के नियमों पर ही चलता है, MCC जो भी नियम बनाता है वे ICC से हो कर ही गुजरते हैं और फिर लागू होते हैं.

 


एमसीसी के कितने सदस्य हैं?

MCC के 18 हजार फुल मेंबर और 5 हजार एसोसिएट मेंबर हैं. क्रिकेट के किसी भी नियम में बदलाव के लिए दो तिहाई सदस्यों की अनुमति जरूरी होती है. ऐसा भी नहीं है कि यह क्लब कभी भी क्रिकेट का नियम बदल सकता है, इसके लिए वो आईसीसी और उससे संबंधित व्यक्तियों जैसे अंपायर्स और स्कोरर्स से सलाह लेता है, इसके बाद ही कोई फैसला करता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें