Breaking: मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में आरक्षक ने खुद को... - CG Sandesh

Breaking: मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, 25 दिन की छुट्टी से लौटा वापस

रायपुर। मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड रूम में शुक्रवार रात एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी. आरक्षक एक हफ्ते पहले ही 25 दिन की छुट्टी से वापस आया था. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल अभी आरक्षक के शव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.

 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरा था मंजन करने के बाद उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें