अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती - CG Sandesh

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती

दिग्गज फिल्मस्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द होने के कारण कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं. बता दें मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. शनिवार सुबह यानी आज अचानक उनके सीने में दर्द हो रहा था और उन्हें बेचैनी महसूस हो रहीं थी. ज्यादा तबियत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया. अभी उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं. फिलहाल उनकी तबीयत की लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आई हैं. अभी कुछ दिन पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें