छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज़ - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज़

राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। एक बार फिर अब 10 फरवरी से हवा की दिशा बदल रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभवाना है।

इसी बीच राजधानी सहित प्रदेशभर में 24 घंटे से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और सुबह व रात में ठंडक ज्यादा महसूस हुई। प्रदेश के सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस कोरबा में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

13 फरवरी तक बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार 11-13 फरवरी तक दक्षिण छग में मुख्यतः वर्षा की सम्भावना बन रही है। वहीं, यह द्रोणिका 12-14 फरवरी तक उत्तर छग में शिफ्ट होने की वजह से वहां वर्षा के आसार हैं। इसके अलावा 15 फरवरी को छुटपुट बहुत हल्की वर्षा प्रदेशभर में होने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान औसत से कुछ जगह कम है तो कुछ जगह ज्यादा है। यह दुर्ग और अंबिकापुर में सामान्य से एक डिग्री कम, रायपुर में दो डिग्री, जबकि पेंड्रा रोड में तीन डिग्री कम है। वहीं, बिलासपुर में यह तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा, जबकि राजनांदगांव में यह चार डिग्री तक ज्यादा है।

आपको बता दें कि गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं लगातार ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। इन दिनों शहरी क्षेत्रों में ठंड काफी कम हो गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रा में ठंड का प्रभाव अभी भी बना हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें